मेरठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी  सेवा पखवाड़ा शुरू करने जा रही हैं

मेरठ डेस्क सदिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन  पर मंगलवार से भारतीय जनता पार्टी पूरे  उत्तर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। मंगलवार को पार्टी पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाने और रक्तदान शिविर भी आयोजित करने जा रही हैं ।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक लखनऊ में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रदेश प्रभारी संजय राय ने बताया कि रक्तदान शिविरों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। सीएम योगी वाराणसी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि शामिल  होंगे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button