दिल्ली

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी!

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के बैचमेट का इस्तीफा भी मंजूर, कौन हैं जगमोहन मीणा, जिन्होंने छोड़ी IPS की नौकरी

दिव्या मित्तल और जगमोहन मीणा 2013 बैच के आईएएस व आईपीएस अधिकारी हैं. दोनों के इस्तीफे मंजूर हो चुके हैं. मित्तल यूपी कैडर तो मीणा ओडिशा कैडर में तैनात रहे.

यूपी कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल के बैचमेट आईपीएस अधिकारी जगमोहन मीणा का भी इस्तीफा मंजूर हो गया है. दोनों ने एक साथ यूपीएससी क्रैक की और एक ही साल में इस्तीफा दिया. 13 साल की सर्विस के बाद मित्तल का भारतीय प्रशासनिक सेवा तो मीणा का भारतीय पुलिस सेवा से मोहभंग हुआ है. दोनों के ही इस्तीफे की असली वजह सामने नहीं आई है.

दिव्या मित्तल और जगमोहन मीणा दोनों ही साल 2013 बैच के आईएएस व आईपीएस अफसर रहे हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2012 में अखिल भारतीय स्तर पर दिव्या मित्तल को 69वीं और जगमोहन मीणा को 848वीं रैंक मिली. एक को उत्तर प्रदेश और दूसरे को ओडिशा सर्विस कैडर अलॉट हुआ. दोनों ने साल 2026 में अपने पद से इस्तीफा दिया. दिव्या मित्तल का इस्तीफा महज 15 दिन में मंजूर हो गया जबकि जगमोहन मीणा के इस्तीफे को मंजूर होने में कई महीने लगे हैं.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button