जानकारीबिहारसामयिक हंस

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परवलपुर की एक दर्जन छात्राओं की बिगड़ी तबियत।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय परवलपुर की एक दर्जन छात्राओं की बिगड़ी तबियत। पेट दर्द और तेज बुखार के बाद एक को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती। एक छात्रा की हुई संदिग्ध मौत। परवलपुर प्रखंड की घटना।

एंकर:इस वक्त बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परवलपुर में पढ़ने वाली एक दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार पड़ गई। इन सभी छात्राओं में पेट दर्द दस्त और बुखार की शिकायत थी। तीन दिन पूर्व किसी स्कूल में नामांकन कर चुकी छात्रा किरण कुमारी को भी पेट दर्द और बुखार की शिकायत हुई थी। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़प्पा मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा परवलपुर में इलाजरत सभी छात्राओं से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।हिल्सा अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने

 

 

बताया कि एक छात्रा की मौत की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत की वजह साफ हो पाएगा। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में पदस्थापित सरकारी चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि अभी तक कुल 15 छात्राएं बीमार हुई है। जिसमें से एक छात्रा किरण कुमार की मौत हो चुकी है। चिकित्सक ने बताया कि जिस छात्रा की मौत हुई है उसमें चमकी की शिकायत थी। उन्होंने कहा कि बाकी इलाजरत छात्राओं में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में इलाजरत छात्राओं ने खाने में गड़बड़ी की भी शिकायत की है।फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परवलपुर में चल रहा है। जबकि एक छात्रा का इलाज बिहार शरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है।

 

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button