मेरठ
मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में!

मेरठ में अवैध स्विमिंग पूल में 12 साल के बच्चे की डूबने से मौत, संचालक और मालिक पुलिस हिरासत में
मेरठ के एक आवासीय कॉलोनी के पास बने अवैध स्विमिंग पूल में खेलते समय 12 साल के एक मासूम बच्चे के डूबने की घटना सामने आई है । बच्चे को तुरंत बाहर निकालकर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
पुलिस के अनुसार, यह स्विमिंग पूल बिना ठीक तरह से अनुमतियों और सुरक्षा मानकों के चलाया जा रहा था, जिसके कारण बच्चे की जान बचाने में देरी हुई । इस घटना के बाद पुलिस ने स्विमिंग पूल के संचालक और मालिक को हिरासत में लिया और आगे के कानूनी कार्रवाई के लिए मामले की जांच शुरू कर दी है



