राहुल ने किया फोन.. कांग्रेस का करेंगे समर्थन, बीजेपी के सामने नहीं करेंगे सरेंडर- ममता

राहुल ने किया फोन.. कांग्रेस का करेंगे समर्थन, बीजेपी के सामने नहीं करेंगे सरेंडर- ममता
नंदीग्राम उपचुनाव में यह फैसला चुनाव आयोग द्वारा टीएमसी का नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज किए जाने के बीच आया है.
पश्चिम बंगाल की राजनीति में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि उनका गुट अब नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगा. यह फैसला उस समय आया है जब उनके गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे चुनावी मैदान से हट गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमने पहले ही तय कर लिया था कि नंदीग्राम में हम कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देंगे. नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस और टीएमसी का गठबंधन होगा. राहुल गांधी ने कल मुझे फोन किया था. हम साथ हैं. हम बीजेपी के सामने घुटने नहीं टेकेंगे.”
उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बदला घटनाक्रम
ममता गुट ने रविवार को संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार घोषित किया था. डे एक शिक्षिका हैं जिनकी नौकरी कथित भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द होने के बाद चली गई थी. उनकी उम्मीदवारी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. हालांकि गुरुवार रात उनकी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की खबर सामने आई और शुक्रवार को उनके चुनाव से हटने की जानकारी मिली



