POLITICS

PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, आज से देशभर में सेवा संकल्प अभियान की होगी शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर देशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा आज से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत करेगी। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों पर जोर रहेगा।वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़ी संख्या में दीप जलाकर विशेष आयोजन की तैयारी की गई है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर भाजपा संगठन ने देशभर में कई कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। पार्टी की ओर से इन आयोजनों के जरिए जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने की बात कही गई है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button