बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवाहन पर पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी का महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया !

लोकेशन।नालंदा।

रिपोर्टर मिथुन कुमार

डेस्क।बिहार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के आवाहन पर पूरे बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आरजेडी का महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में नालंदा जिले परवलपुर प्रखंड और बिहार शरीफ मुख्यालय पर राजद के द्वारा एक दिवसीय महाधरना दिया गया। महाधरणा को संबोधित करते हुए युवाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही है। आज पूरे बिहार की जनता से स्मार्ट पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। राज्य की सरकार बिहार में स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है।यह स्मार्ट मीटर नहीं बल्कि स्मार्ट चीटर है।उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब तक गरीबों को शिक्षा, रोजगार और उचित कमाई नहीं मिलेगी, तब तक यह स्मार्ट मीटर किस काम का। राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने इस अत्याचारी नीति को जारी रखा, तो आने वाले समय में राजद एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करेगा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button