POLITICS

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल, प्रह्लाद जोशी बोले- अब ठीक हैं!

गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल, प्रह्लाद जोशी बोले- अब ठीक हैं

कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फूड पॉइजनिंग के कारण तबीयत बिगड़ गई. इस वजह से वे प्रस्‍तावित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है क‍ि अब वे पूरी तरह ठीक हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कर्नाटक के हुबली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. शाह को हुबली के गबूर में केएलई जगद्गुरु गंगाधर महास्वामीगलु मूरुसाविरमठ चिकित्सा महाविद्यालय की नई इमारत और 1,200 बिस्तरों वाले केएलई अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करना था. लेकिन, फूड पॉइजनिंग होने के कारण वे कार्यक्रम स्‍थल तक नहीं पहुंचे.

अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार 18 सितंबर की देर रात हुबली पहुंचे थे. हुबली के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका दौरान बेलगावी जिले में था. लेकिन, तबीयत बिगड़ने के बाद उनके सभी कार्यक्रम निरस्‍त कर दिए गए. उन्‍होंने हुबली में होटल में आराम किया.

पूर्व राज्यसभा सांसद कोरे ने सभा में दी जानकारी
केएलई सोसाइटी के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभाकर कोरे ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा- गृह मंत्री अमित शाह को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों और डॉक्‍टरों की सलाह की वजह से वह नहीं आ सके. उन्होंने मुझे यह संदेश आप तक पहुंचाने के लिए कहा है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बेलागवी के सांसद जगदीश शेट्टार और श्री जगद्गुरु मूरुसाविरमठ के श्री गुरुसिद्ध राजयोगिन्द्र स्वामी ने संस्थानों का उद्घाटन किया.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button