क्राइम

काला जठेड़ी को मिली 6 घंटे की पैरोल, रविवार को करेगा जुड़वा बेटियों का नामकरण

काला जठेड़ी को मिली 6 घंटे की पैरोल, रविवार को करेगा जुड़वा बेटियों का नामकरण

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी 6 घंटे की पैरोल पर सोनीपत स्थित अपने घर पहुंचेगा, जहां वह अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होगा. उसकी पत्नी अनुराधा ने बताया कि उसे सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की पैरोल मिली है.

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी कल 6 घंटे की पैरोल पर सोनीपत स्थित अपने घर पहुंचेगा. वह राई स्थित गांव जठेड़ी में अपनी जुड़वा बेटियों के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होगा. संदीप की पत्नी अनुराधा ने 3 महीने पहले दो बेटियों को जन्म दिया था.

पत्नी अनुराधा ने जानकारी दी कि संदीप को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक की पैरोल मिली है. कल हवन-यज्ञ और नामकरण कार्यक्रम रीति-रिवाज के साथ शुरू होगा. अनुराधा ने बेटियों को भाग्यशाली बताया और कहा कि भाग्य से नहीं, सौभाग्य से घर में बेटियां जन्म लेती हैं.

बेटियों के जन्म के बाद घर का माहौल बदल गया है. अब संदीप को भी अपनी बेटियों का ख्याल रहता है. अपराध की दुनिया के बारे में बोलते हुए अनुराधा ने कहा कि अब उसके दिमाग में सिर्फ बेटियों का ख्याल रहता है, वह दुनिया अलग थी. संदीप से रोजाना फोन पर बात होती है और वह अपनी बेटियों के बारे में ही बात करता है.

बेटियों के जन्मदिन पर मिली थी पैरोल

अनुराधा ने कहा कि संदीप को इंतजार है कि कब वह अपनी बेटियों के साथ आकर घर में खेलेगा. अनुराधा ने कहा कि वे भगवान से प्रार्थना करते हैं कि संदीप जल्द जेल से बाहर आकर अपनी बेटियों को बड़ा होते देखे. बेटियों के जन्म के समय भी संदीप कुछ घंटे की पैरोल पर बाहर आया था.

काला जठेड़ी पर हरियाणा में 13 हत्या और चार हत्या के प्रयास समेत 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है. हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. फरीदाबाद पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपये और गुरुग्राम एसटीएफ ने 2 लाख रुपये का इनाम रखा था. इस तरह अलग-अलग पुलिस इकाइयों की ओर से उसके खिलाफ कुल 7 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

सोनीपत के एक साधारण परिवार से आने वाला संदीप उर्फ काला जठेड़ी तीन भाइयों में सबसे बड़ा है. बताया जाता है कि उसने 2009 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद उस पर हत्या समेत कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज होते गए. पुलिस के मुताबिक, उसका नाम कई आपराधिक वारदातों से जुड़ा रहा है.

फिलहाल वह दिल्ली की केंद्रीय जेल में बंद है और अदालत के आदेश के तहत 20 सितंबर को कुछ घंटों के लिए पुलिस सुरक्षा में अपने गांव जा सकेगा.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button