क्राइम

बांग्लादेश में 7 धमाकों से दहशत, 200 जगहों पर नाकेबंदी

बांग्लादेश में 7 धमाकों से दहशत, 200 जगहों पर नाकेबंदी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक के बाद एक हुए धमाकों और आगजनी की घटनाओं से हड़कंप मच गया है। शहर के कम से कम सात प्रमुख इलाकों में देसी बम यानी कॉकटेल बम धमाके हुए। इसके अलावा एक बस में आग लगा दी गई। अचानक हुई इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

सात इलाकों में धमाके, तीन लोग घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालीबाग, मोहाखाली, अगरगांव, जात्राबारी, मोगबाजार, बाबूबाजार और रामपुरा में धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावा ढाका कॉलेज और साइंस लैबोरेटरी के पास भी धमाके की सूचना सामने आई है। इन घटनाओं में कम से कम तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस स्टेशन के पास बस में लगाई आग

धमाकों के बीच काफरुल पुलिस स्टेशन के पास खड़ी एक बस में भी उपद्रवियों ने आग लगा दी। बस से उठते धुएं और आग की तस्वीरों के बाद शहर में भय का माहौल और बढ़ गया। पुलिस अब घटनाओं में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

200 से ज्यादा जगहों पर पुलिस की तैनाती

घटनाओं के बाद ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डीएमपी के मीडिया एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त उपायुक्त नियाज मेहदी के मुताबिक, लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे शहर में 200 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।
पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। इन नाकों का उद्देश्य संदिग्धों को पकड़ने के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button