बिहारविधि-एवं-न्याय

तेज प्रताप के इस मामले में तीसरी बार हुई सुलह की कोशिश नाकाम, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई…

तेज प्रताप के इस मामले में तीसरी बार हुई सुलह की कोशिश नाकाम, अब 17 मार्च को होगी सुनवाई…

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी एश्वर्या राय के बीच चल रहे तलाक मामले में कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकल सका। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को फॅमिली कोर्ट के जज सुनील दत्त पांडेय के सामने तीसरी बार समझौते की कोशिश हुई जिसमें दोनों पक्षों के वकील मौजूद रहे। इस सुनवाई में एक बार फिर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकल सका जिसके बाद अगली बार 17 मार्च को सुनवाई होगी।

इधर खबर मिल रही है कि तेज प्रताप इन दिनों दिल्ली में हैं। कोर्ट में उनके वकील ने कहा कि लालू यादव की तबियत ठीक नहीं है। बता दें कि यह मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था लेकिन कोर्ट ने इस मामले दखल देने से मना कर दिया और कहा कि दोनों पक्ष मध्यस्थता में सहयोग करें। हाई कोर्ट के मना करने के बाद अब यह मामला फॅमिली कोर्ट में है। दोनों की शादी बीते 12 मई 2018 को हुई थी और अगले ही वर्ष एश्वर्या ने राबड़ी आवास में मारपीट का आरोप लगा कर अपने पिता के घर चली गई थी। मामला सुलझने के बजाय धीरे धीरे उलझता चला गया और तलाक की बात हो गई।
इस बीच तेज प्रताप यादव का नाम अनुष्का यादव के साथ जुड़ गया। अब हाल ही में अनुष्का ने एक बेटी को भी जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि अनुष्का की बेटी के पिता तेजप्रताप ही हैं, हालांकि अभी इस संबंध में तेज प्रताप यादव ने खुद इंकार किया है जबकि अनुष्का की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button