उत्‍तर प्रदेश

Meerut:नवरात्र में चलने वाली है नमो भारत और मेट्रो ट्रेन

शहर में नमो भारत ट्रेन के चलने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। नई दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक इस ट्रेन का ट्रायल रन तेजी से चल रहा है।

सराय काले खां और मोदीपुरम स्टेशन पर काम पुरा होने ही वाला हैं । अब नवरात्र से ट्रेन चलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं नमो भारत की स्पीड बढ़ाकर ट्रायल रन तेज कर दिया गया है।

फरवरी से शताब्दीनगर तक ट्रायल रन जारी है।जबकि 27 जून से सराय काले खां से मोदीपुरम तक ट्रायल रन शुरू हो चुका है। एनसीआरटीसी के मुताबिक अब पूरे ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो चलेगी।

इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि नवरात्र से ट्रेन शुरू हो सकती है। नमो भारत के शहर में चलना शुरू होते ही तस्वीर बदल जाएगी। रैपिड और मेट्रो दोनों ही ट्रेनों का एक साथ शुरू करने की तैयारी है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button