मेरठ

इत्तेफाकनगर में बारिश के कारण चार परिवारों ने  अपने पुराने घरों को किया खाली 

मेरठ डेस्क सदिया

जाकिर कॉलोनी में मकान गिरने  और 10 लोगों की मौत की घटना होने के बाद से शहर में खौफ का माहौल है। बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश इस कारण इत्तेफाकनगर में चार पुराने मकान में रहने वाले लोगों ने घर खाली कर दिया।

सभी परिवार अपने रिश्तेदारों के यहां जाकर रुके।इत्तेफाकनगर निवासी शाहिद, मंजूर, रिजवान और एक अन्य के मकान पुराने और खस्ता हलात के हो चुके हैं।  पूरा दिन हुई बारिश के चलते इन लोगों के परिवार में खौफ का मोहाल हैं। शनिवार को जाकिर कॉलोनी में इसी तरह की बारिश मे मकान गिर गया था और 10 लोगों की मौत हो गई थी।

इत्तेफाकनगर के लोग इस घटना से डरे हुए थे।  ऐसे में इन चार परिवार ने मकान खाली कर दिया। सभी लोग अपना सामान लेकर परिवार के साथ रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button