मेरठ

ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे !

सिटी रेलवे स्टेशन पर पार्सल यान ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस कारण तीन घंटे तक दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग प्रभावित हुआ।रेलवे के अधिकारियों ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

सुबह करीब 9:30 बजे लाइन नंबर एक से रेलवे का पार्सल यान ट्रेन लूप लाइन बदलकर धुलाई वाली लाइन पर जा रहा था।

इसी दौरान अचानक इंजन के पीछे की दूसरे नंबर की बोगी के पहिये पटरी से उतर गए। और दूसरी बोगी भी पटरी से उतर गई।

इस हादसे से रेल अधिकारियों में हड़कंच मच गया। पूरी ट्रेन लाइन नंबर एक से लेकर लाइन नंबर चार तक पहुंच गई थी जिससे रेल संचालन बाधित हो गया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button