पटना

BPSC Exam: कैलेंडर जारी, टीआरई 4 एग्जाम डेट पर सस्पेंस बरकरार

BPSC Exam: कैलेंडर जारी, टीआरई 4 एग्जाम डेट पर सस्पेंस बरकरार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी आगामी भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर दिया है, जो परीक्षा तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक अहम अपडेट है। हालांकि, चौथी बिहार शिक्षक भर्ती यानी TRE-4 की उम्मीद लगाए बैठे लाखों उम्मीदवारों को फिलहाल निराशा ही हाथ लगी है। आयोग के इस परीक्षा कैलेंडर में बीपीएससी टीआरई-4 की परीक्षा तिथि का कोई स्पष्ट शेड्यूल शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भी संकेत दिया था कि TRE-4 की परीक्षा तिथि तय करने की प्रक्रिया BPSC के नए अध्यक्ष के पदभार संभालने के बाद ही आगे बढ़ेगी। चूंकि शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख निर्धारित करना आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करनी होगी। वहीं, जारी कैलेंडर के अनुसार 72वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (72 CCE) 17 जनवरी 2027 को संभावित है, जबकि दो भर्तियों की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button