अंतरराष्ट्रीय

राजनाथ सिंह को मिला गार्ड ऑफ ऑनर!

राजनाथ सिंह को मिला गार्ड ऑफ ऑनर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बुधवार को जापान यात्रा के आगमन पर तोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय में औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। जापान में भारतीय दूतावास के अनुसार, मंत्रालय पहुंचने पर उनके जापानी समकक्ष शिंजिरो कोइजुमी ने उनकी मेजबानी की। इस औपचारिक स्वागत के बाद दोनों रक्षा मंत्रियों ने योकोसुका का दौरा किया, जहां उन्होंने एक युद्धपोत का निरीक्षण किया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की चौथी वार्ता—जिसे ‘टू प्लस टू’ (2+2) वार्ता भी कहा जाता है—में भाग लेने के लिए जापान की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग से जुड़े सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी।

वहीं, जापान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी ने योकोसुका के फुनाकोशी क्षेत्र का भ्रमण किया और जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) के युद्धपोत ‘जेएस नातोरी’ का निरीक्षण किया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button