अंतरराष्ट्रीय

नेपाली PM बालेन्द्र पहली विदेश यात्रा पर आ रहे भारत

नेपाली PM बालेन्द्र पहली विदेश यात्रा पर आ रहे भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर 22 नवंबर को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इस वर्ष 27 मार्च को पदभार ग्रहण करने के बाद यह शाह की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय विदेश यात्रा है; इससे पहले वे सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने अमेरिका गए थे।

विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने बताया कि 36 वर्षीय शाह 34 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले और विदेश मंत्री शिशिर खनाल भी शामिल हैं। इनके अलावा प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी यात्रा पर साथ जाएंगे।

विदेश सचिव के अनुसार, इस यात्रा के दौरान बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में हिस्सा लेंगे। साथ ही, विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी उनसे शिष्टाचार मुलाकात करेंगे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button