पटना

अनंत सिंह की बेटी के विवाह में शाही इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी के विवाह में शाही इंतजाम

बिहार में विवाह समारोहों के दौरान बांस-लकड़ी के पारंपरिक पंडाल या फूलों से सजे आकर्षक मंच तो अक्सर देखने को मिलते हैं, लेकिन मोकामा के नदावां गांव में इस बार नजारा बिल्कुल शाही है। विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह के विवाह को बेहद खास और यादगार बनाने के लिए जयपुर के राजमहल की तर्ज पर एक भव्य मंच तैयार करवा रहे हैं। इस विशाल सेट को अंतिम रूप देने के लिए बीते 20 दिनों से 500 से अधिक कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

नदावां में चल रही शादी की तैयारियों के बीच यह शाही मंच लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। इसे हूबहू जयपुर के राजमहल जैसा स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें गुलाबी और सफेद दीवारें, विशाल गुंबद, खूबसूरत मेहराब और पारंपरिक झरोखे इसकी भव्यता में चार चांद लगा रहे हैं। पूरा आयोजन इस तरह से डिजाइन किया गया है कि समारोह में आने वाले मेहमानों को राजस्थान के राजसी महलों जैसा अनुभव हो। शुरुआत में मंच के लिए तीन अलग-अलग विकल्पों पर मंथन हुआ था| पहला ताजमहल जैसा सफेद संगमरमर का सेट, दूसरा लाल किले की तर्ज पर लाल पत्थरों वाला किला और तीसरा जयपुर के गुलाबी राजमहल की थीम। अंततः अनंत सिंह ने जयपुर की राजमहल थीम को चुना, जिसके बाद नदावां में इस भव्य निर्माण की शुरुआत हुई।

कौन थे अनंत सिंह के पिता?

अनंत सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह था और वे मोकामा के नदावां गांव के एक बड़े और संपन्न किसान थे। उनकी माता का नाम स्वर्गीय बच्ची देवी था। चंद्रदीप सिंह के चार बेटे थे फाजो सिंह, बिरंची सिंह, दिलीप सिंह और सबसे छोटे अनंत सिंह। शुरुआती दौर में खेती-किसानी से जुड़े इस परिवार ने बाद में बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई, जहां पहले दिलीप सिंह मंत्री बने और फिर अनंत सिंह मोकामा के विधायक के रूप में स्थापित हुए।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button