MUMBAIदिल्लीफ़िल्ममनोरंजन

ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर को मिली सबसे ज्यादा फीस, इन 2 एक्टर्स ने फ्री में किया काम l

ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर को मिली सबसे ज्यादा फीस, इन 2 एक्टर्स ने फ्री में किया काम l

फिल्म ओ रोमियो थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. सालों बाद फिर से शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज ने कोलैबोरेट किया है. मूवी में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं. चर्चा है शाहिद को सबसे ज्यादा 45 करोड़ की फीस मिली है जबकि तृप्ति को 6 करोड़ मिली है.
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में शुमार विशाल भारद्वाज और हैंडसम हंक शाहिद कपूर की मचअवेटेड फिल्म ओ रोमियो थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. क्रिटिक्स और फैंस ने मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स दिया है. रोमांस, वायलेंस और बदले की इस कहानी में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी बनी है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ. सेंसर बोर्ड की कुछ सीन्स पर कैंची भी चली. अब वैलेंटाइन्स वीक में विशाल की रोमांटिक थ्रिलर फैंस के सामने हाजिर है l

शाहिद और तृप्ति के अलावा अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, विक्रांत मैसी भी अहम रोल में दिखेंगे. फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाएगी, इससे पहले जानते हैं इसकी स्टारकास्ट में किसे कितनी फीस मिली है. जानकारी के मुताबिक, शाहिद फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं l

*शाहिद कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद को सबसे ज्यादा फीस मिली है. उन्हें 45 करोड़ दिए जाने की चर्चा है. रोमांटिक ड्रामा से एक्टर को काफी उम्मीद है. कबीर सिंह के बाद शाहिद को बड़ी हिट नहीं मिली है. बीच में उनकी तीन फिल्में आईं, जिसमें दो पिटीं और 1 मूवी ने एवरेज कलेक्शन किया. इससे पहले विशाल और शाहिद के कोलैबोरेशन (कमीने, हैदर) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है. फैंस को उम्मीद है ये मूवी शाहिद के करियर को यू-टर्न देगी.

*तृ्प्ति डिमरी*
चर्चा है तृप्ति को 6 करोड़ फीस मिली है. वो शाहिद के अपोजिट कास्ट की गई हैं. ये पहली बार है जब दोनों की जोड़ी बनी है. ट्रेलर में तृप्ति ने अपने काम से लोगों को इंप्रेस किया है. इससे पहले भी इंटेंस रोल में तृप्ति काफी पसंद की गई हैं.

*अविनाश तिवारी*
मूवी में अविनाश तिवारी विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. जलाल के रोल के लिए उन्होंने जबरदस्त ट्रॉन्सफॉर्मेशन किया. अविनाश का खूंखार लुक देख फैंस इंप्रेस हुए. रोमांटिक हीरो से विलेन बने अविनाश का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. चर्चा है एक्टर को 7 करोड़ फीस मिली है l

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button