दिल्ली

UPI पेमेंट पर नया चार्ज, जानिए पूरा नियम!

2. UPI पेमेंट पर नया चार्ज, जानिए पूरा नियम

2000 से ऊपर ट्रांजेक्शन पर लगेगा 0.4 प्रतिशत MDR
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI के जरिए होने वाले कुछ मर्चेंट पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला किया है। नई व्यवस्था के तहत 2,000 रुपये से अधिक के P2M यानी Person-to-Merchant UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत MDR लगेगा।

हालांकि, इस शुल्क की अधिकतम सीमा 300 रुपये तय की गई है। यानी 75,000 रुपये या उससे अधिक के ट्रांजेक्शन पर भी अधिकतम 300 रुपये तक ही MDR लगेगा। वहीं, 2,000 रुपये तक के P2M UPI ट्रांजेक्शन पर कोई MDR नहीं लगेगा। ऐसे छोटे ट्रांजेक्शन UPI के कुल P2M लेनदेन का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं।

दोस्तों को पैसे भेजने पर शुल्क?
यह शुल्क P2M यानी व्यापारी को किए गए भुगतान से जुड़ा है। दोस्तों, परिवार या किसी अन्य व्यक्ति को किए जाने वाले P2P यानी Person-to-Person UPI ट्रांजेक्शन पर यह MDR लागू नहीं होगा।

UPI का फुल फॉर्म क्या है?
UPI का पूरा नाम Unified Payments Interface है। इसे भारत में NPCI ने विकसित किया है। UPI की शुरुआत 2016 में हुई थी और आज यह देश में डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button