बालाजी महोत्सव में वैदिक मंत्रों उच्चारण से हुआ हनुमंत पूजन

*गोन्डा*
श्री मेहंदीपुर बालाजी परिवार गोंडा द्वारा अष्टम श्री बालाजी महोत्सव में आयोजित दिव्या संगीतमय श्री राम कथा के आयोजन में प्रथम दिवस पर भावपूर्ण हनुमंत पूजन वैदिक मंत्रों उच्चारण में दूध से अभिषेक एवं मसूर की दाल से अर्चन कराया गया । कार्यक्रम में मुख्य यजमान श्रीमती माला देवी एवं शंकर कुशवाहा रहे। हनुमंत पूजन कार्यक्रम कथा व्यास परमपूज्य पीठाधीश्वर संत श्री रविशंकर जी महाराज “गुरु भाई जी के देखरेख में हुआ । कार्यक्रम में कमेटी के सदस्य सुनील रस्तोगी,अनुराग शर्मा,गौरव रस्तोगी, बीनू कुशवाहा,अजय कसौधन,प्रतीक टंडन, शानू कसौधन,शुभम कसौधन, सुभाष गुप्ता,सत्यम गुप्ता, अंकित मिश्रा,अभिषेक गुप्ता, विवेक सिंह, वेद प्रकाश सोनी,राजू सोनी,चंदन आर्य,अभिनाश गुप्ता, अंकित मिश्रा,निखिल कसौधन,अमित सोनी, विक्की तिवारी, सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए ।



