उत्‍तर प्रदेशजानकारीसामयिक हंस

यूपी में बदला लेने के लिए हमला कर रहे …….? एक्सपर्ट्स ने जताई बड़ी आशंका

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों ने भय का माहौल बना रखा है। जुलाई से लेकर बीते सोमवार तक, भेड़ियों ने आठ लोगों की जान ले ली, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। भेड़िये अपनी मां के साथ सो रहे बच्चों को भी उठा कर ले गए और उन्हें खा गए। भेड़ियों के हमले के कारण अब तक करीब 36 लोग घायल हो गए हैं, इनमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का समावेश है। इस बीच विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि कहीं ये भेड़िये बदला लेने के मकसद से तो बहराइच में हमला नहीं कर रहे हैं।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया है कि इसी साल जनवरी-फरवरी महीने में बहराइच में भेड़ियों के दो बच्चे किसी ट्रैक्टर से कुचलकर मर गए थे। भेड़ियों ने हमले शुरू किए तो हमलावर भेड़ियों को पकड़कर 40-50 किलोमीटर दूर बहराइच के ही चकिया जंगल में छोड़ दिया गया। संभवतः यहीं थोड़ी गलती हुई। उन्होंने जानकारी दी कि चकिया के वन क्षेत्र में भेड़ियों के लिए प्राकृतिक निवास स्थान नहीं है। ज्यादा संभावना यही है कि यही भेड़िये चकिया से वापस घाघरा नदी के किनारे अपनी मांद के पास लौट आए हों और बदला लेने के लिए हमलों को अंजाम दे रहे हों।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button