Weather

उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी 

उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर शुरू है। शनिवार को प्रयागराज और सुल्तानपुर में पारा 44 डिग्री के पार चला गया। वहीं बाराबंकी, हरदोई, बलिया, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, उरई, शाहजहांपुर और अलीगढ़ शहर भी लू की चपेट में रहे।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से प्रदेश के मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तीन से चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश में लू के थपेड़ों से राहत मिलने वाली है।

प्रदेश के तराई इलाकों समेत 23 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी तो 13 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button