Weather

दिल्ली-NCR के लिए बड़ा मौसम अलर्ट: अगले कुछ घंटों में टकराएगा भीषण रेतीला तूफान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट!

दिल्ली-NCR के लिए बड़ा मौसम अलर्ट: अगले कुछ घंटों में टकराएगा भीषण रेतीला तूफान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 घंटों में राजस्थान और हरियाणा की ओर से उठी भारी धूल दिल्ली पहुंच सकती है. 50 KMph तक तेज हवाएं चलने और विजिबिलिटी कम होने की आशंका है.

दिल्ली में अगले कुछ घंटों में बड़ा धूल भरा तूफान आने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. पश्चिम की तरफ से उठा यह तूफान राजस्थान, हरियाणा से होते हुए दिल्ली-एनसीआर की तरफ बढ़ रहा है.

मौसम विभाग यानी IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों के अंदर दिल्ली में धूल भरी आंधी आ सकती है. यह तूफान 2 घंटे में दिल्ली तक पहुंचेगा और रात 8 से 10 बजे तक असर दिखाता रहेगा.

यह तूफान पश्चिम दिशा से शुरू हुआ है और अभी दिल्ली-NCR की तरफ बढ़ रहा है. रास्ते में यह राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को भी अपनी चपेट में लेगा.

हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसकी वजह से आसमान में धुंध छा सकता है और विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है.

इस तूफान का एक और बड़ा असर होगा. हवा की क्वालिटी यानी AQI भी खराब होने की आशंका है. वैसे ही धूल-रेत भरी हवा में सांस लेना मुश्किल होता है, उसपर AQI गिरने से दिल्लीवासियों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं. फिलहाल यह तूफान पश्चिम से आगे बढ़ना शुरू हो चुका है और दिल्ली-NCR की तरफ तेजी से आ रहा है.

भीषण गर्मी से तप रही दिल्ली

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है. IMD ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव और तेज सतही हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी की हवा शाम चार बजे ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां AQI 205 रिकॉर्ड किया गया.

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर और बढ़ सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button