गोंडा

महाराज देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर में 1857 की क्रांति के नायक महाराज देवी बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण

*गोंडा*

गोंडा जिले के बेलसर में स्थित महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं 1857 के क्रांति के नायक राजा देवी बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने किया। इसके बाद श्रीराम सभागार में आयोजित अभिनंदन एवं आशीर्वाद समारोह में उन्होंने कहा कि राजा देवी बख़्श सिंह ने आजादी के लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर देश सेवा में सदैव तत्पर रहना होगा। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत सिंह के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं नहीं होता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी माध्यमिक शिक्षक संघ के संरक्षक बृजेश द्विवेदी जिला अध्यक्ष राधा मोहन पांडे जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य परिषद के जिला मंत्री सहदेव सिंह जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश सिंह, नगर पंचायत बेलसर अध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button