गोंडा

भारतीय जनता पार्टी गोंडा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनपद के हजारों बूथों पर सुना गया

*गोंडा*

आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बच्चों से अपील किया है कि गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया सीखने की कोशिश करें समय का इस्तेमाल बेहतर ढंग से करने की कोशिश करें। उन्होंने देशवासियों को चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082, ईद की एवं गुड्डी पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हम सभी को जल संरक्षण,वाइब्रेंट विलेज जैसे कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए एवं संविधान को जानने के लिए 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर संविधान यात्रा मे पैदल चलकर संविधान को जानने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने अपनी हाल की मॉरीशस की यात्रा के महत्वपूर्ण अंश एवं प्रमुख विषयों पर प्रकाश डाला।

वहीं दूसरी तरफ आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व की संस्तुति के उपरांत जनपद के शेष बचे 5 मंडलों के अध्यक्ष के नाम की घोषणा चुनाव अधिकारी अशोक सिंह द्वारा की गई। जिसके अंतर्गत गोंडा विधानसभा के झंझरी पूर्वी मंडल के अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र कुमार वर्मा एवं गोंडा नगर के अध्यक्ष आशीष मोदनवाल एवं तरबगंज के अमदही से हनुमान यादव मनकापुर से विनय कुमार चौहान एवं गौरा के मसकनवा से राधिका देवी के नाम की घोषणा की ।

जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप द्वारा सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को जिला कार्यालय पर मिष्ठान खिलाकर के एवं पुष्प कुछ देकर बधाई दी गयी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा अमर किशोर कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के नीति पर चलती है। हमारे मंडल अध्यक्षों की घोषणा में यह बात साफ-साफ दिखती भी है। जिसमें नारी शक्ति से लेकर के हर समाज का प्रतिनिधित्व दिखाई पड़ता है।

कटरा विधायक बावन सिंह करनैलगंज विधायक अजय सिंह तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे गोरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा एवं मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, अनुपम प्रकाश मिश्रा विद्या भूषण द्विवेदी दीपक गुप्ता विनय शर्मा राघवेंद्र ओझा अविनाश जयसवाल मनीष द्विवेदी संदीप पांडे सहित ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य प्रधान , भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष मन की बात प्रमुख इत्यादि ने बढ़ चढ़कर मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button