रोशनी से दिमाग को कंट्रोल करने का कमाल! 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल!

रोशनी से दिमाग को कंट्रोल करने का कमाल! 3 वैज्ञानिकों को मिला मेडिसिन का नोबेल
2026 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों पीटर हेगेमैन, जॉर्ज नागेल और कार्ल डाइसेरोथ को दिया गया है। तीनों वैज्ञानिकों ने रोशनी की मदद से दिमाग की अलग-अलग नर्व सेल्स की गतिविधियों को नियंत्रित करने की तकनीक विकसित करने में अहम योगदान दिया।
इन वैज्ञानिकों का काम लाइट-गेटेड आयन चैनल और ऑप्टोजेनेटिक्स से जुड़ा है। इस तकनीक के जरिए वैज्ञानिक रोशनी का इस्तेमाल करके न्यूरॉन्स को सक्रिय या निष्क्रिय कर सकते हैं। इससे दिमाग और नर्वस सिस्टम के काम करने के तरीके को समझने में नई संभावनाएं खुली हैं।इस खोज ने न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में रिसर्च का एक नया रास्ता खोला है। वैज्ञानिक अब इस तकनीक की मदद से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि दिमाग की अलग-अलग कोशिकाएं किस तरह काम करती हैं और उनके बीच किस तरह संकेतों का आदान-प्रदान होता है।
नोबेल कमेटी के मुताबिक, इस तकनीक का इस्तेमाल दुनियाभर की रिसर्च लैब्स में दिमाग के रहस्यों को समझने के लिए किया जा रहा है। इसका अध्ययन आंखों से जुड़ी बीमारियों में भी किया जा रहा है और वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इसके जरिए कुछ मामलों में खोई हुई दृष्टि को वापस लाने में मदद मिल सकती है।
मेडिसिन के नोबेल की घोषणा के साथ ही नोबेल पुरस्कार सप्ताह की शुरुआत हो गई है। इसके बाद फिजिक्स, केमिस्ट्री और लिटरेचर समेत अन्य श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणाएं होंगी



