विज्ञानं-एवं-तकनीक

1600 सैटेलाइट लॉन्च कर स्टारलिंक को चुनौती देगा जियो!

1600 सैटेलाइट लॉन्च कर स्टारलिंक को चुनौती देगा जियो

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट के बाजार में एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ (Starlink) को जल्द ही एक मजबूत स्वदेशी प्रतिद्वंद्वी मिल सकता है। दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज एक महत्वाकांक्षी सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इस योजना के तहत रिलायंस पृथ्वी की कक्षा में 1,600 सैटेलाइट स्थापित करने की तैयारी में है। इस ब्रॉडबैंड नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य देश की इंटरनेट कनेक्टिविटी को सुदूर इलाकों तक मजबूत करना और विदेशी सैटेलाइट ऑपरेटरों पर भारत की निर्भरता को कम करना है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस विशाल परियोजना को वर्ष 2035 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, इतने बड़े सैटेलाइट नेटवर्क को धरातल (और अंतरिक्ष) पर उतारने के लिए रिलायंस को ऐसी तकनीकी क्षमताओं का निर्माण करना होगा, जिनकी वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष उद्योग में कमी है।

इस चुनौती से निपटने और आवश्यक विनिर्माण बुनियादी ढांचा (Manufacturing Infrastructure) तैयार करने के लिए कंपनी अब घरेलू सैटेलाइट निर्माताओं, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स और बड़े औद्योगिक समूहों के साथ रणनीतिक साझेदारी की संभावनाएं तलाश रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button