बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सड़क मार्ग से अपने कर्मभूमि रहूई प्रखंड पहुंचे।

रिपोर्टर मिथुन कुमार

डेस्क बिहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सड़क मार्ग से अपने कर्मभूमि रहूई प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने अपने पार्टी के सबसे पुराने नेता स्वर्गीय केशो सिंह के श्राद्धक्रम में शिरकत की। आपको बता दें कि स्वर्गीय केशो सिंह समता पार्टी के जमाने से ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। यही वजह है कि स्वर्गीय केशो सिंह नीतीश कुमार के काफी करीबी नेता में से एक थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव खिरौना पहुंचे। जहां उन्होंने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार अस्थावां के जदयू विधायक डॉक्टर जितेंद्र पूर्व विधायक चंद्रसेन जेडीयू नेता रंजीत कुमार,राकेश मुखिया भवानी सिंह मौजूद रहे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button