अन्यउत्‍तर प्रदेशजानकारी

सपा कार्यालय गोंडा पर स्व जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई 

गोंडा

समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष लाल पाल के निर्देशन में जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन के अध्यक्षता में महान समाजवादी विचारक,शोषितों, पीड़ितों, वंचितों, के प्रबल पैरोकार एवं समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई गई उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र के रक्षा तथा गरीबों की मदद करने का संकल्प लिया गया । बुधवार को जिलाध्यक्ष के निर्देश में जिले के सातों विधानसभा में गोष्ठी का आयोजन किया गया

जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा की जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलनकारी थे उन्होंने हमेशा अन्याय शोषण अत्याचार भेदभाव पूंजीवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष करते रहे गरीबों, शोषितों के प्रति उनके मन में गहरी पीड़ा थी वह हमेशा लोगों से कहा करते थे कि गरीबों के आंसुओं को पहुंचना ही सच्चा समाजवाद है इसी क्रम में सदर प्रत्याशी सूरज सिंह ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने अपने जीवन काल में समाजवाद को मजबूत किया समाजवादी आंदोलन मैं महत्वपूर्ण योगदान देते हुए संघर्ष से पहचान बनाई उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर पार्टी की नीतियों विचारों को जैन-जन्म तक पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया तथा उनकी सेवाओं को भुलाया नहीं जा सकता, युवजनसभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन सोनू ने कहा कि डॉक्टर लोहिया ने कहा था कि जनेश्वर जैसा एक भी नेता अगर मुल्क में रहेगा तो तानाशाही ताकत देश में कभी अपना सर नहीं उठा सकती जिला महासचिव राजेश यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र भेदभाव छुआछूत को वह देश का कलंक मानते थे उनके मन में बचपन से ही सामाजिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियो के प्रति विद्रोह की भावना थी

कार्यक्रम का संचालन शिव अखिलेश विश्वकर्मा ने किया कार्यक्रम में सर्वश्री प्रदेश सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव,डॉ अंजू वर्मा,जिला उपाध्यक्ष जयचंद सिंह,जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद पप्पू, जावेद मंटू,युवजन सभा जिलाध्यक्ष शहान अख्तर,नगर अध्यक्ष मतीन सिद्दीकी,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संजय साहू,राजेश मिश्रा,दिनेश यादव जिला उपाध्यक्ष,परवेज सलमानी,प्रमोद यादव जनक राज यादव, साहब राम यादव,अभिषेक तिवारी, मेराज अहमद,अकीलअहमद, बृजेश यादव कार्यालय प्रभारी, व्यापार सभा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,इरफान नेता रणंजय सिंह,हीरालाल सागर,अर्जुन यादव एवं तमाम समाजवादी नेता व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button