जानकारी

सड़क व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को तुरंत सड़कें दुरुस्त करने के दिए निर्देश!

सड़क व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को तुरंत सड़कें दुरुस्त करने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए प्रदेश की सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खराब और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सड़कों की मरम्मत में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सड़कों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही जलभराव, गड्ढों और जर्जर मार्गों की समस्या को जल्द दूर करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलते हैं, ऐसे में बेहतर यातायात व्यवस्था और सुरक्षित सड़कें सरकार की प्राथमिकता हैं। अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी जरूरी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।

(डेली news के लिए www.saamyikhans.com को log in कर सब्सक्राइब करें साथ ही साथ saamyik hans app को भी playstore से download करें )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button