मेरठ में चिता से शव के अंग निकालने वाले दो तांत्रिक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

मेरठ के अजराड़ा गांव के श्मशान घाट पर एक चौंकाने वाली और डरा देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो तांत्रिकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है जो जलती हुई चिता से शव के अंग निकालकर तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। आरोप है कि वे चिता की आग में चावल भी पका रहे थे।
घटना के अनुसार, मृतक गजेंद्र नामक युवक की हत्या हुई थी और उसका अंतिम संस्कार इसी गांव के श्मशान घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद जब कुछ लोग जंगल में नलकूप चलाने गए, तो उन्होंने तांत्रिकों को शव के अंग निकालते और तंत्र क्रिया करते देखा। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने भारी भीड़ के साथ उन्हें पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों बलजीत और इमरान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि तांत्रिक क्रिया में शामिल लोग हत्या से जुड़े भी हो सकते हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह तांत्रिक क्रिया किस उद्देश्य और किन कारणों से की गई थी।



