उत्तराखंडजम्मू कश्मीरमनोरंजन

Mussoorie: अच्छी खबर; मसूरी को इसी महीने मिलेंगी 40 गोल्फकार्ट, जिला प्रशासन और आरईसी के बीच होगा एमओयू!

Mussoorie: अच्छी खबर; मसूरी को इसी महीने मिलेंगी 40 गोल्फकार्ट, जिला प्रशासन और आरईसी के बीच होगा एमओयू.

दून जिला प्रशासन ने मसूरी मालरोड पर साइकिल रिक्शा की जगह गोल्फकार्ट के संचालन की तैयारी पूरी कर ली है। मसूरी को इसकी महीने 40 गोल्फकार्ट मिल जाएंगी। जिलाधिकारी ने आरईसी (रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन ) के एमडी व अपर सचिव भारत सरकार को इसी महीने एमओयू के लिए आग्रह किया है।

जिला प्रशासन का दावा है कि मसूरी मालरोड पर गोल्फकार्ट के संचालन से रिक्शा चालकों की आय में वृद्धि होगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों के साथ ही पर्यटकों को आवागमन बेहत्तर सुविधा भी मिलेगी।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को गोल्फकार्ट संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, मार्ग निर्धारण, पार्किंग स्थल, चार्जिंग व्यवस्था, सुरक्षा मानक व संचालन प्रणाली-समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यटक हितधारकों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल जनहित एवं सत्त पर्यटन विकास के उद्देश्य से की जा रही है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button