बिहार

जन सुराज के नेत्री के मायके में बड़ी घटना, चोरों ने…

बिहार में एक तरफ पुलिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए तरह तरह की कोशिशें कर रही है तो दूसरी तरफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने दरभंगा में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बीती रात जन सुराज की एक नेत्री के मायके में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए करीब 50 लाख रूपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना लहेरियासराय के बलभद्रपुर मोहल्ले की है जहां चोरों ने जन सुराज की नेत्री प्रतिभा सिंह के मायके और चाचा के घर में बड़ी चोरी की। चोरों ने करीब 35 हजार रूपये नकद समेत सोने और चांदी के जेवरात की चोरी की।

मामले में महिला नेत्री ने बताया कि चोरों ने उनके मायके और चाचा के घर से करीब 35 हजार रूपये नकद, सोने की चेन, कान की बाली, सोने का ब्रासलेट, उनकी बहन की बेटी को उपहार में मिले गहने, चांदी के गिलास, चांदी के 60 सिक्के, पायल समेत अन्य कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि घर के सभी सदस्य पिछले कई महीनों से मुंबई में रह रहे है। चोरों ने घर खाली देख कर चोरी की और लाखों रूपये के सामानों की चोरी कर ली। घर के मालिक राजेश मोहन सिंह ने लहेरियासराय थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है एवं सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर रही है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button