दिल्ली

21 जून को NTA की अग्निपरीक्षा, पेपर का आयोजन या फिर से होगा लीक, जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

21 जून को NTA की अग्निपरीक्षा, पेपर का आयोजन या फिर से होगा लीक, जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

NEET UG 2026 पेपर लीक में नए- नए खुलासे हो रहे हैं. लेकिन छात्रों के लिए राहत की बात ये है पेपर का आयोजन 21 जून, 2026 को दोबारा से किया जाएगा. लेकिन परीक्षा के आयोजन से पहले छात्रों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे क्या ये परीक्षा सबके लिए है? दोबारा परीक्षा के लिए नियम बदले जाएंगे. पेपर होगा या फिर से लीक का सामना करना पड़ेगा? तो चलिए आपको बताते हैं.

NEET UG 2026 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए ये समय किसी डरावने सपने से कम नहीं है. 3 मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई जिसके बाद से ही छात्रों और अभिभावकों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. लेकिन छात्रों को शांत रहने की अपील करते हुए NTA ने एक बार फिर से पेपर करने का ऐलान किया है जो 21 जून को आयोजित की जाएगी लेकिन इस बीच छात्रों के मन में कई तरह के सवाल हैं. हालांकि, NTA ने इसे लेकर सारी बातें खुलकर सामने रखी हैं.

क्या फिर से भरना होगा फॉर्म?

दोबारा नीट की परीक्षा देने वाले छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें फिर से फॉर्म भरना होगा? तो बता दें कि इसका जवाब नहीं है. एक बार जो रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल किया है उसके आधार पर ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा है.

क्या बदल जाएंगे परीक्षा केंद्र?

नीट यूजी पेपर लीक के बाद से परीक्षा केंद्रों ने भी नियमों में बदलाव किए हैं. यह जरूरी नहीं है कि वही सेंटर मिले को 3 मई को मिला था. हालांकि, 21 जून को होने वाली परीक्षा के लिए NTA ने एड्रेस बदलने के लिए करेक्शन विंडो ओपन की है. री-टेस्ट के लिए नए एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप 14 जून को जारी की जाएगी.

छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय

NTA ने साफ किया है कि नीट की परीक्षा दोबारा 21 जून को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी. इस दौरान छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा. दोबारा पेपर देने के लिए छात्रों को फिर से कोई आवेदन शुल्क देने की जरूरत नहीं है.

जल्द कर लें करेक्शन

NTA की ओर से छात्रों को थोड़ी राहत भी दी गई है. एजेंसी ने 15 मई से 21 मई तक करेक्शन विंडो ओपन कर दी है. ऐसे में छात्र वर्तमान में कोई भी अपडेट कर सकते हैं और अपनी पसंद के दो एग्जाम सिटी भी चुन सकते हैं.

सबसे बड़ी परेशानी

बता दें कि 21 जून को होने वाली परीक्षा का आयोजन भी पेन-पेपर मोड में किया जाएगा. ऐसे में छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या परीक्षा का आयोजन सही तरीके से होगा या फिर से पेपर लीक जैसी समस्या सामने आएगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button