सोशल मीडिया इन्फेलुसर अभिनव अरोड़ा की कार पर हुआ हमला!

अभिनव अरोड़ा की कार पर हुआ हमला, भीड़ ने तोड़ दिए शीशे, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
10 साल के फेमस इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. हमले के दौरान कार में उनके परिजन भी मौजूद थे.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा की कार पर हमला हुआ है. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर हमले का वीडियो पोस्ट किया. यह हमला राजधानी दिल्ली में हुआ. भीड़ ने अभिनव अरोड़ा की कार को घेर लिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए. अभिनव के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के दौरान उनका परिवार कार के अंदर था. वीडियो में खिड़कियों के शीशे टूटते हुए और अंदर से एक महिला के चीखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं. बताया जा रहा है कि यह हमला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ.
जानकारी के अनुसार यह हमला दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुआ. हमले से पहले किसी बात पर कहासुनी हुई थी. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन किया है. अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके परिवार पर हुए हमले मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया है.



