क्राइमजानकारी

अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया की सफाई 

बंगलूरू में इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में पत्नी निकिता सिंघानिया की सफाई सामने आई है। निकिता ने साल 2022 में अतुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें अतुल और उसके परिवार पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। निकिता ने शिकायत में ये भी कहा कि उसके पति और ससुराल वालों की दहेज की मांग के चलते ही उसके पिता की सदमे में मौत हो गई थी।

अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निकिता ने अतुल और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी।

इस शिकायत में अतुल के साथ ही उसके माता-पिता और भाई को भी आरोपी बनाया गया था। दहेज प्रताड़ना के अलावा निकिता ने अतुल पर उसके साथ मारपीट करने और डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया था।

निकिता ने बताया कि उसकी शादी अतुल से 26 अप्रैल 2019 को हुई थी। लेकिन उसके पति और सास-ससुर दहेज को लेकर नाखुश थे और वे 10 लाख रुपये और देने की मांग कर रहे थे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button