बिहार

सगा भाई बना जान का दुश्मन, जमीन विवाद में भाई-भतीजे को मारी गोली, एक की मौत – FIRING IN KAIMUR

कैमूर: बिहार के कैमूर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां घर बनाने को लेकर हुए विवाद में सगे भाई ने भाई और भतीजे को गोली मार दी. इस घटना में भाई की मौत हो गई और भतीजे को गंभीर हालत में हायर सेंटर बनारस रेफर किया गया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे भाई सहित उसके परिवार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

शख्स ने भाई-भतीजे को मारी गोली: बता दें कि मामला सोनहन थाना क्षेत्र के तरहनी गांव का है. मृतक तरहनी गांव निवासी संजय सिंह बताया जा रहा है, जबकि घायल संजय सिंह का पुत्र जय प्रकाश सिंह है. जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि मृतक का बड़ा भाई दिलीप सिंह एक अड़ियल किस्म का शख्स है जो बात-बात पर किसी पर भी गोली तान देता था.

शख्स क्यों मारी भाई को गोली: वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि ये तीन भाई हैं. जिसमें सबसे बड़ा दिलीप सिंह है. वहीं आज संजय सिंह अपना मकान बनवा रहा था. उसका बड़ा भाई नहीं चाहता है कि उसका कोई भी भाई अपनी जमीन में हिस्सा ले और नाही यहां घर बनाए. हालांकि आज संजय सिंह अपने भाई के घर के पास वाली जमीन पर अपना मकान बना रहा था, तभी दिलीप सिंह हाथ में पिस्टल लेकर आया और गाली गलौज करते हुए संजय सिंह और उसके बेटे को दो गोली मार दी. जिसमें संजय सिंह की मौत हो गई.

पुलिस ने जब्त किया लाइसेंसी रायफल: वहीं सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंचे कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि एक भाई के द्वारा दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जिस मामले में आरोपी दिलीप सिंह और उसकी पत्नी, पुत्र राजा बाबू और अनंत प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया गया है. एक 12 बोर का लाइसेंसी रायफल को भी जब्त किया गया है.

“15 जिंदा कारतूस 2 खोखा को बरामद किया गया है, हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार लाइसेंसी है. मामले की जांच की जा रही है. उचित कार्रवाई किया जाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.”-हरिमोहन शुक्ला, एसपी, कैमूर

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button