विधि-एवं-न्याय

काले कोट में पैरासाइट?’, फर्जी डिग्री वाले वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने जताई चिंता

‘काले कोट में पैरासाइट?’, फर्जी डिग्री वाले वकीलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत ने जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में फर्जी डिग्री वाले वकीलों पर चिंता जताते हुए CBI जांच के संकेत दिए. CJI सूर्यकांत ने पेशे में अनुशासन, सोशल मीडिया व्यवहार और सीनियर एडवोकेट टैग को लेकर सख्त टिप्पणी की, जिसके बाद याचिका वापस ले ली गई.

नई दिल्ली:
दिल्ली में फर्जी डिग्री वाले वकीलों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है. सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि काले कोट पहनने वाले कई लोगों की डिग्रियों पर संदेह है और इस मामले में CBI को जांच करनी चाहिए. सीजेआई) सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘‘कॉकरोच” से करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे आगे चलकर मीडिया, सोशल मीडिया और आरटीआई कार्यकर्ता बन जाते हैं और फिर व्यवस्था पर हमला शुरू कर देते हैं.

हजारों फर्जी वकील, डिग्रियों पर सवाल’
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘वकालत के पेशे में ऐसे कई लोग हैं, जिनकी LLB डिग्री की सत्यता संदिग्ध है. जरूरत पड़ने पर कोर्ट CBI जांच का आदेश दे सकता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि न्यायपालिका पर हमला करने वाले ‘parasites’ मौजूद हैं और वकीलों को उनसे दूर रहना चाहिए.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button