ghaziabadnoidaजानकारीदिल्लीनोएडा

फरीदाबाद में आयोजित रोजगार मेला में बीकॉम के छात्र तनमीत सिंह को मिला 12 लाख का पैकेज।

फरीदाबाद में आयोजित रोजगार मेला में बीकॉम के छात्र तनमीत सिंह को मिला 12 लाख का पैकेज।
सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1500 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। साक्षात्कार के बाद 465 रोजगार मिला है। नेहरू कालेज के ही छात्र तनमीत सिंह को 12 लाख के पैकेज पर जाब मिली है।
कालेज से निकलते के बाद रोजगार के लिए भटकना न पड़े इसलिए फरीदाबाद, पलवल और नूंह के राजकीय कालेजों के छात्रों के लिए मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला से पहले सभी कालेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर विषय के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया था। इसमें छात्रों को सीवी व रिज्यूम बनाना तथा साक्षात्कार देने के टिप्स दिए गए थे। बुधवार को सुबह नौ बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया।रोजगार मेला में आईटी, बीएफएसआई, सेल्स, सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, ई-कामर्स और आटोमोबाइल सहित 21 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने छात्रों के साथ विस्तृत साक्षात्कार, लेखन कौशल सत्र आयोजित किए। 465 छात्रों को उनके कौशल के आधार पर जाब आफर की गई।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button