बिहार

विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने खेला नया दांव, एक करोड़ लोगों से लेगी…

बिहार चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। राजनीतिक दल मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए एक से एक घोषणाएं कर रही हैं और उन घोषणाओं को अपने चुनावी मेनिफेस्टो में शामिल करने की भी बात कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने चुनावी मेनिफेस्टो घोषित करने से पहले भाजपा ने राज्य के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथ रवाना किया है।

प्रचार रथ को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना मेनिफेस्टो जारी करती हैं। हमारी NDA सरकार राज्य में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा स्वास्थ्य समेत अन्य सभी प्रकार के काम कर रही है। इस विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जनता से पूछ कर अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी।

हमारा यह प्रचार रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में चौक चौराहे पर जाएगी जहां हमारे कार्यकर्ता लोगों से उनके विचार आमंत्रित करेंगे। लोगों के सुझाव लेंगे और फिर उस पर विचार किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हमारी पार्टी राज्य के करीब एक करोड़ लोगों से उनके सुझाव लेगी और फिर उसी आधार पर मेनिफेस्टो जारी किया जाएगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button