गोंडा के परसातिवारी में मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मृत्यु

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसातिवारी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । सूचना मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया बीते शनिवार की रात अप लाइन से मालगाड़ी गुजर रही थी इसी बीच परसा तिवारी गांव निवासी संदीप कुमार पुत्र रामनाथ उम्र 22 वर्ष ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताते हैं की परिजन पोस्टमार्टम के बगैर ही शव का अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे जबकि जीआरपी बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपना नहीं चाह रही थी बाद में काफी समझाने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए तैयार हुए।इस संबंध में आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह परसा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए बाद में मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



