अंतरराष्ट्रीय

इजरायल के सैनिकों ने  गाजा पट्टी में किया अस्पताल पर हमला 

इजरायल के सैनिकों ने  गाजा पट्टी में एक अस्पताल पर हमला किया। स्टाफ और मरीजों को अस्पताल से जबरन बाहर निकाला और फिर उसमें आग लगा दी। इजरायली सेना ने कहा कि हमास अपने एक अड्डे के तौर पर अस्पताल का इस्तेमाल कर रहा था।

उत्तरी गाजा में चल रहे आखिरी अस्पतालों में से एक पर हमला किया गया। अस्पताल से स्टाफ और मरीजों को जबरन बाहर निकाल दिया गया।

पिछले तीन महीने में इजरायली सैनिकों ने हमास के लड़ाकों के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाकर कमाल अदवान अस्पताल पर कई बार हमला किया है।

इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा में कई अन्य जगहों पर हमला किया जिसमें 25 लोग मारे गए। इनमें से 15 लोग अकेले गाजा सिटी में एक घर पर किए गए हमले में मारे गए।

इस बीच सीरिया-लेबनान सीमा पर सात जगहों पर बमबारी की। इसके साथ ही विस्फोटकों और हथियारों से भरा एक ट्रक को पकड़ा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button