गोंडा

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने पति, ससुर, सास सहित 4 लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया

*गोंडा*

पुलिस अधीक्षक गोंडा के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित कई सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गोंडा को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में वादिनि प्रीति जायसवाल पुत्री द्वारिका प्रसाद पत्नी अमित जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासिनी आर्यनगर थाना कौड़ियां व ग्राम मुजेहना (लालीपोखरा) थाना धानेपुर ने बताया कि उसकी शादी हिन्दू रीतिरिवाज से 11/5/2018 में अमित जायसवाल के साथ हुई थी। मेरे पिता ने अपनी हैसियत अनुसार मोटरसाइकिल सहित काफी दान दहेज दिया था और हम दोनों की एक पांच साल की बेटी मिस्टी भी है। मेरे पति अमित जायसवाल, ससुर हरीराम जायसवाल, सास दीपा जायसवाल निवासी मुजेहना लालीपोखरा थाना धानेपुर आए दिन दहेज की मांग चार पहिया वाहन कार को लेकर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते हैं। मेरे पति की रखैल महिला आरती शुक्ला पत्नी बृजेश शुक्ला है। जिसको लेकर आए दिन मुझे दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते रहते हैं। और कहते हैं कि अगर दहेज की मांग तुम्हारे माता पिता पूरी नहीं करेंगे तो हम लोग तुम्हारे पति अमित जायसवाल की शादी आरती शुक्ला से करवा देंगे। जिस पर पुलिस अधीक्षक गोंडा विनीत जायसवाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए धानेपुर पुलिस को पति, ससुर, सास व आरती शुक्ला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जिस पर धानेपुर पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश दिया जिस पर धानेपुर पुलिस ने पति अमित जायसवाल, ससुर हरीराम जायसवाल, सास दीपा जायसवाल निवासी मुजेहना लालीपोखरा थाना धानेपुर व आरती शुक्ला पत्नी बृजेश शुक्ला निवासी मुंडेरवा कला पम्पापुर थाना कोतवाली देहात व साहबगंज मकार्थीगंज थाना कोतवाली नगर के विरुद्ध 3/4दहेज उत्पीड़न,85,123,115(2),351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button