मेरठ

मेरठ मे 15 साल की लड़की से युवक ने की अश्लील हरकत शोर मचाने पर संदूक में किया बंद

टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के सामने रहने वाली किशोरी को घर बुलाकर अश्लील हरकत की। आरोपी ने किशोरी को संदूक में बंद कर दिया। लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। टीपीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

15 वर्षीय किशोरी के घर के सामने आरोपी मोहित अपने पिता के साथ किराए पर रहता है। किशोरी का पिता कैरम बोर्ड बनाने की फैक्टरी में काम करता है।

मोहित किशोरी के घर पहुंचा और बहला फुसलाकर उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसके साथ अश्लील हरकत की। किशोरी के शोर मचाने पर लोग वहां पहुंच गए। किशोरी को आरोपी ने घर में रखे संदूक में बंद कर दिया। आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button