पटना

8घंटे में देवघर से पहुंचे दरभंगा: ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो बाइक से तय किया सफर

8 घंटे में देवघर से पहुंचे दरभंगा: ट्रेन का टिकट नहीं मिला तो बाइक से तय किया सफर

बिहार और मिथिलांचल में रहने वाले लोगों को लोक आस्था के महापर्व छठ का इंतजार पूरे साल रहता है. खासकर जो लोग दूसरे प्रदेश में रहते हैं, उनके लिए छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गांव, अपनी मिट्टी और अपने परिवार से मिलने का सबसे बड़ा बहाना होता है. जब छठ नजदीक आता है तो लोग अपनी नौकरी से छुट्टी लेकर बिना किसी की परवाह किए सीधे अपने गांव की ओर यात्रा शुरू कर देते हैं|

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के देकुली गांव निवासी संजय शर्मा की. यह झारखंड के देवघर में नौकरी करते हैं. जैसे ही इन्हें पता चला कि दिवाली और छठ पर्व को लेकर छुट्टी मिल गई है, तो इन्होंने घर आने का प्रयास किया. रेलवे में टिकट नहीं मिला.

छठ पूजा का बिहार के लोगों के लिए विशेष महत्व:

समानता और सादगी का प्रतीक: इस व्रत में ऊंच-नीच का कोई भेद नहीं होता; सभी लोग एक ही घाट पर एक साथ बिना किसी पुरोहित के सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं।

पारिवारिक और सामाजिक एकजुटता: छठ ही वह समय होता है जब रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहने वाले लोग हर कठिनाई सहकर अपने गांव, मिट्टी और परिवार के पास लौटते हैं।

कठोर नियम और पवित्रता: चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व बिना जल ग्रहण किए (निर्जला) और अत्यंत कठिन नियमों के पालन के साथ पूरा किया जाता है।

प्रकृति संरक्षण: पूजा में चढ़ने वाले सभी प्रसाद (ठेकुआ, सुथनी, अदरक का पौधा, डाला, सूप) स्थानीय कृषि और हस्तकला से जुड़े होते हैं, जो प्रकृति प्रेम को दर्शाते हैं।

उगते और डूबते सूर्य की पूजा: छठ दुनिया का अकेला ऐसा पर्व है जिसमें ढलते (अस्ताचलगामी) सूर्य को भी उतना ही सम्मान देकर अर्घ्य दिया जाता है जितना उगते सूर्य को।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button