विज्ञानं-एवं-तकनीक

समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना में इस साल शामिल होंगे 18 युद्धपोत

समुद्र में बढ़ेगी भारत की ताकत, नौसेना में इस साल शामिल होंगे 18 युद्धपोत
‎
‎रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2026 को भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक साल बताया है। उन्होंने कहा कि इस साल नौसेना में 18 युद्धपोत शामिल किए जाएंगे। इसे नौसेना की क्षमता में एक साल के दौरान सबसे बड़ी बढ़ोतरी बताया गया है।
‎
‎राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में नौसेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती जहाज निर्माण क्षमता को दिखाती है। देश अब बड़े स्तर पर स्वदेशी युद्धपोत बना रहा है।
‎
‎रक्षा मंत्री ने कहा कि युद्धपोतों के निर्माण में स्वदेशी सामग्री और तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा है। इससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने भारत को मित्र देशों के लिए भी युद्धपोत बनाने की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही।
‎
‎उन्होंने समुद्री सुरक्षा को लेकर भी सतर्क रहने पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्र में गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है। इसके लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर डेटा विश्लेषण की जरूरत है।
‎
‎18 युद्धपोतों के शामिल होने से नौसेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी। साथ ही देश के घरेलू रक्षा उद्योग और जहाज निर्माण क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।
‎

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button