क्राइम

सीबीआई ने 25 लाख रिश्वत मामले में एनसीबी के दो सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, शाहजहांपुर के केमिस्ट से लूटने का आरोप

सीबीआई ने 25 लाख रिश्वत मामले में एनसीबी के दो सब-इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, शाहजहांपुर के केमिस्ट से लूटने का आरोप

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दो सब-इंस्पेक्टरों को 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के एक केमिस्ट को एनडीपीएस मामले में फंसाने से बचाने के बदले उन्होंने रिश्वत मांगी थी।�
सीबीआई के अनुसार, शाहजहांपुर के पौयां नगर के संजीवनी मेडिकल स्टोर के संचालक अमीन शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि एनसीबी दिल्ली जोनल यूनिट के सब-इंस्पेक्टर अजीत सिंह मीणा ने उन्हें एक एनडीपीएस केस में शामिल न करने के लिए पैसे की मांग की। शुरुआत में 50 लाख रुपये की मांग के बाद राशि 25 लाख रुपये तय हुई और 12 लाख रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में लेने की बात तय हुई।
सीबीआई ने 14 नवंबर को शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। एजेंसी ने तस्दीक के बाद दिल्ली के तमिल संगम मार्ग, आरके पुरम के पास ट्रैप लगाया, जहां सब-इंस्पेक्टर सुमीत कुमार ने मीणा के निर्देश पर कथित तौर पर रिश्वत ली।
रिश्वत में 2 लाख रुपये असली नोट और 10 लाख रुपये डमी नोट शामिल थे। सीबीआई के मुताबिक, कुमार को सीबीआई की मौजूदगी का शक होने पर भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। उसके हाथ धोने पर निशान गुलाबी होने से उसके निशानी राशि को छूने की पुष्टि हुई।
सीबीआई ने अजीत सिंह मीणा और सुमीत कुमार को गिरफ्तार कर रिश्वत राशि बरामद करने, मोबाइल फोन व सिम कार्ड जब्त करने और मामले में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका जांचने के लिए उनकी पुलिस कस्टडी मांगी है। एजेंसी यह भी जांच रही है कि क्या एनडीपीएस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी इसी तरह रिश्वत मांगी गई।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button