अंतरराष्ट्रीय

RCB vs KKR: कोहली का रिकॉर्ड शानदार, पर आज दो तरफ से घिर गए कोहली, सिर पर मंडरा रहा अनचाहा रिकॉर्ड!

RCB vs KKR: कोहली का रिकॉर्ड शानदार, पर आज दो तरफ से घिर गए कोहली, सिर पर मंडरा रहा अनचाहा रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026: कोहली पर आज फैंस की सबसे ज्यादा नजर लगी हैं. और इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई वजह हैं

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2026) में गुजरात को नंबर-1 पायदान से धकेलने पर नजर गड़ाए आरसीबी (RCB vs KKR) की टक्कर से होने जा रही है. कहने की जरूरत नहीं कि मुकाबले में हमेशा की तरह पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) बड़ा आकर्षण का केंद्र होने जा रहे हैं. वजह उसकी इस सीजन में शानदार फॉर्म ही नहीं, बल्कि केकेआर के खिलाफ बहुत ही शानदार रिकॉर्ड (Virt vs KKR) भी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोहली पर बड़ा धब्बा लगने का खतराब भी बराबर मंडरा रहा है. इस खतरे की बाद से पहले फिलहाल आप यह जानें के कि कोहली किंग खान की टीम के लिए कितने खतरनाक साबित हुए हैं.

कोहली बनाम केकेआर
विराट को केकेआर बहुत ही ज्यादा रास आती है और यह उन पांच टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ कोहली ने हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. इस साल पिछले सीजन से ज्यादा खतरनाक दिख रहे विराट ने अभी तक (केकेआर के मैच से पहले तक) 163.36 के स्ट्राइक-रेट से 379 रन बनाए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button