अंतरराष्ट्रीय

RR vs RCB; IPL 2026: विराट कोहली भी रवि बिश्नोई की फिरकी से खा गए गच्चा, कुछ यूं हुए क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल!

RR vs RCB; IPL 2026: विराट कोहली भी रवि बिश्नोई की फिरकी से खा गए गच्चा, कुछ यूं हुए क्लीन बोल्ड, वीडियो वायरल

Virat Kohli Wicket; RR vs RCB IPL 2026: RCB की पारी के 5वें ओवर में रवि बिश्नोई की एक बिल्कुल सीधी और तेज गेंद पर कोहली ने आगे बढ़कर बड़ा हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद की रफ्तार और लाइन को भांपने में कोहली पूरी तरह चूक गए.

Virat Kohli Wicket; RR vs RCB IPL 2026: आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैदान पर उतरे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर अपनी पुरानी कमजोरी का शिकार हो गए. शानदार फॉर्म में दिख रहे कोहली को राजस्थान के फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ऐसे में विराट कोहली तेजी से रन बटोर कर टीम को संभाल रहे थे. हालांकि वह क्रीज पर उतने कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे थे, फिर भी उन्होंने महज 16 गेंदों में 32 रनों की तेजतर्रार पारी खेली.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button